मथुरा । मथुरा के राया में सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत चिंताजनक है। सोमवार तड़के आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही बैगनार कार माईस्टोल 110 पर सामने चल रहे वाहन से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।


