नई दिल्ली । मोती नगर थाना इलाके के ए ब्लाॅक स्थित पार्क में रविवार को खेल रहे चार वर्षीय बच्चे पर जिम का उपकरण गिर गया। घायल हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिम का उपकरण बच्चे की छाती पर गिरा था। पुलिस ने मामले में लापरवाही के तहत मामला दर्ज किया है।


