केकड़ी । केकड़ी शहर थाना इलाके में युवती को नशीला प्रसाद खिलाकर दुष्कर्म करने, दोस्तों के साथ गैंगरेप करने, अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


