अहमदाबाद । अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इन्हें ठुकरा दिया। राशिद ने यह बात अपनी किताब 'राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में साझा की है।


