वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों की जांबाजी की खबरों से प्रभावित होकर एक चौदह वर्षीय किशोर ने दृढ़ निश्चय किया कि मैं भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करूंगा। आज वह भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है और उनका नाम है शुभांशु उर्फ गुंजन शुक्ला।


