नई दिल्ली । दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाना क्षेत्र के अलकनंदा-तारा अपार्टमेंट में पड़ोसी ने पैसे के लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर राकेश सूद (60) और उनके बेटे करण सूद (33) की शुक्रवार रात हत्या कर दी। बीचबचाव में राकेश का भतीजा भी घायल हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


