नई दिल्ली । सोशल मीडिया का असर इस बार दिल्ली की रामलीलाओं पर भी दिखेगा। आप अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक व ट्विटर की रील और छोटे-छोटे वीडियो से इसका आनंद लेंगे। इसके लिए रामलीला कमेटियों ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। कोशिश रामलीला मंचन की पहुंच ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की है।


