मनाली। क्रिसमस पर हिमाचल के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मंगलवार को भी कुफरी, नारकंडा, डलहौजी एवं सोलंगनाला समेत कई इलाकों में हिमपात हुआ। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है।


