नई दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार के अधिकारियों ने आजादी की पहली सूचना जिस कमरे में दी थी, वह आज भी उनके होने का अहसास कराता है। अंग्रेज अधिकारियों के साथ उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें भले ही धुंधली होने लगी हैं, लेकिन कमरे में घुसते ही उस दौर की यादें ताजा कर देती हैं।


