नई दिल्ली। मंडोली जेल के सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक पार्टी के दौरान डांस करते हुए रिवाल्वर लहराते हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है और जेल नंबर 15 के अधीक्षक के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी मामले की जांच कर रिपोर्ट जेल महानिदेशक को सौंपेगी।


