नई दिल्ली। गीता, श्रीमद्भागवत, रामायण व योग विषयों पर आधारित भारतीय किताबें अपना वैश्विक प्रभाव छोड़ रही हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी पाठकों के बीच इन विषयों की किताबों की मांग बढ़ी है। इसकी एक बानगी प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए दिल्ली पुस्तक मेले के 28वें संस्करण में देखने को मिली।


