नई दिल्ली । चेन्नई पुलिस के मुताबिक, एसएसआई राजा सिंह ने 17 दिसंबर को ओल्ड वाशरमेनपेट के रहने वाले मोहम्मद गौस को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास रोका। गौस वेल्लोर के एक कारोबारी के लिए कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है
नई दिल्ली । चेन्नई पुलिस के मुताबिक, एसएसआई राजा सिंह ने 17 दिसंबर को ओल्ड वाशरमेनपेट के रहने वाले मोहम्मद गौस को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास रोका। गौस वेल्लोर के एक कारोबारी के लिए कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता है
पटना । पटना के गर्दनीबाग इलाके में अलाव से निकले हुए धुएं से दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती है।
नोएडा । नोएडा सेक्टर-70 स्थित एक प्ले स्कूल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ मिला। जब एक महिला टीचर ने इस कैमरे को पकड़ लिया तब स्कूल में काफी हंगामा हुआ। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला टीचर की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी डायरेक्टर नवनिश सहाय को गिरफ्तार कर लिया।
देहरादून । हाल में डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद आईटीडीए ने उत्तराखंड में ड्रोन पोर्ट और ड्रोन कॉरिडोर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके साथ ही ड्रोनों के ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी मानवरहित यातायात प्रबंधन सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।
नई दिल्ली । दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नॉर्थ) में एक महिला ने बेटे के गम में इम्पीरियल होटल की छत से कूदकर जान दे दी। महिला दीया सैनी (49) के 10 वर्षीय बेटे की मौत से अवसाद का शिकार हो गई थीं। इस घटना के बाद क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिमाचल और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक पाला पड़ने की आशंका है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। उत्तर के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
दिल्ली । दिल्ली में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली है। शुक्रवार तड़के 5.02 बजे द्वारका सेक्टर तीन स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। चप्पे-चप्पे की तलाशी के दौरान वहां से कोई विस्फोटक नहीं मिला।
जयपुर । राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर भीषण हादसा हो गया है। यहां पंप पर दो सीएनजी टैंकरों के आपस में टकराने से भीषण आग लग गई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। प्रशासन ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 15 से ज्यादा लोगों की जान अब तक जा चुकी है, यह आंकड़ा और भी ज्यादा होने की आशंका है।
दिल्ली, रामटा, पश्चिम विहार। रोहिणी नगर निगम जोन अंतर्गत आने वाले पश्चिम विहार वार्ड के मियां वाली, भैरों एन्क्लेव, इन्दर एन्क्लेव, पीरागडी इत्यादि क्षेत्रों में आज भी दर्ज़ेनो अवैध निर्माण कार्य स्थानीय जूनियर इंजीनियर की अनदेखी के कारण पूरे जोर शोर से चल रहे है। उच्च अधिकारी जांच करे।
नई दिल्ली । दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। परिवार वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एसडीएम मामले की जांच कर रही हैं। मृतका की शिनाख्त सबीना के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित झुग्गी बस्ती में महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली।
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल कारों पर शहर की सीमा में प्रतिबंध लगने के बाद वाहनों की जांच तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत उपायों को लागू करने के साथ प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के कारण सोमवार, 16 दिसंबर से वाहनों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।
नई दिल्ली । सफदरजंग एन्क्लेव स्थित एक कोठी में बुधवार तड़के लग गई। आग में बुजुर्ग दंपति की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग तृतीय तल पर लगी थी। घर में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।