नई दिल्ली । उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने विधान सभा चुनाव से पहले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दिसंबर के पहले पखवाड़े में पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 400 से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें 81 घोषित बदमाश सहित 415 वांछित बदमाश शामिल हैं।


