न्यूयॉर्क । डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर में धमाकेदार रैली की। इस रैली के दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों स्टेज पर डांस करते भी दिखाई दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।
न्यूयॉर्क । डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर में धमाकेदार रैली की। इस रैली के दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दिखाई दिए। इस दौरान दोनों स्टेज पर डांस करते भी दिखाई दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो प्राधिकरण की रविवार को 136वीं बोर्ड बैठक में फ्लैट खरीदारों के हक में फैसला लिया गया। अब फ्लैट की कुल कीमत का 10 फीसदी भुगतान करने पर ही एग्रीमेंट रजिस्टर्ड होगा। इससे पहले यमुना प्राधिकरण और नोएडा प्राधिकरण ने भी यह फैसला लिया था। एग्रीमेंट टू सेल के समय ही खरीदार को स्टांप ड्यूटी का पूरा भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली । गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई गिरोह ने हत्या खासकर वीआईपी लोगों की हत्या करने का तरीका बदल लिया है। वह वीआईपी लोगों को जीपीएस से ट्रैक करते हैं और मनोवांछित स्थान पर पहुंचने पर हत्या करवा देते हैं। इस गिरोह के बदमाश अपने शिकार की गाड़ी के नीचे जीपीएस सिस्टम लगा देते हैं।
नई दिल्ली । राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर, 2024 को 07.41 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम के गेट नंबर 1 से रन फॉर यूनिटी होगी। इस दौड में लगभग 7700 प्रतिभागियों के शामिल होे की उम्मीद है।
हैदराबाद। हैदराबाद के सदर बाजार में एक पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में भयावह मंजर सामने आया है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक दुकान अवैध थी। एक रेस्त्रां को भी नुकसान हुआ है। धमाके के समय मौके पर मौजूद 7-8 वाहन भी जलकर खाक हो गए।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से टीवी अभिनेत्री नायरा बनर्जी की छुट्टी हो गई है। शो के वीकएंड का वार एपिसोड में उनका एलिमिनेशन हो गया। इस बार शो में 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन पहुंचे। रोहित ने प्रतिभागियों से मजेदार टास्क कराए। इसके बाद नायरा के एलिमिनेशन का एलान भी उन्होंने ही किया।
वडोदरा । स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। स्पेन के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा कि 'भारत में आपका स्वागत है'।
नई दिल्ली । पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में वर्षा, बर्फबारी और कोहरा पड़ सकता है। पाकिस्तान और उत्तरी भारत में इसके आगमन पर हिमपात के साथ घने बादल भी छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर के साथ अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। यह एक गैर मानसूनी वर्षा पैटर्न है और पश्चिमी हवाओं द्वारा संचालित है।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं। देश के पांच शहरों की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब श्रेणी में रही और इनमें से चार शहर दिल्ली-एनसीआर में हैं। देश में सबसे खराब हवा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया।
मुंबई । मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ की खबर है। स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहारों पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी।
नई दिल्ली। दिल्ली में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आज आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा के आवास पर पहुंचे हैं।
नई दिल्ली । पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की सहयोगी लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को शनिवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें राजौरी गार्डन स्थितबर्गर किंग रेस्तरां में हुई अमन जून की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अन्नू को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत नेपाल सीमा से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रही थी।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।