नई दिल्ली । द्वारका जिले के बिंदापुर में 12 वर्षीय मासूम लापरवाही की भेंट चढ़ गया। बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान मुदित कुमार ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इस बीच घर के नजदीक भूमिगत तार से उसे जोरदार करंट लगा और वह पानी में गिर गया। मुदित के साथ मौजूद बच्चों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट लगा।


