प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महाकुंभ में सिर्फ सनातनी अफसरों को ही तैनात करने की मांग उठाई है। सनातनियों के अलावा दूसरे व्यक्तियों को मेला क्षेत्र में प्रवेश न देने और उनके स्नान की दूसरी जगह व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई जा रही है। इस मुद्दे को छह अक्तूबर को यहां आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया जाएगा।


