दिल्ली । दो दिन की लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली में कंपकंपी बढ़ गई है। शहर सर्द की चपेट में है और तापमान में लगातार गिरावट जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को धुंध और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


