वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रुपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में एक क्रूजर कार जा भिड़ी। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूजर की स्पीड इतनी तेज थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रुपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में एक क्रूजर कार जा भिड़ी। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूजर की स्पीड इतनी तेज थी कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट वितरित करेगी। इसके लिए बजट में 4000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार 49.86 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण कर चुकी है।
आगरा । यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को 93 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जून से खंदारी तक मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण यूपीएमआरसी ने शासन से 93 करोड़ रुपये की ही मांग की थी।
इटावा । इटावा जिले में ऊसराहार-सरसईनावर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
येरुशलम । मध्य इस्राइल में गुरुवार को तीन खड़ी बसों में सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए। सरकार को इनके पीछे चरमपंथियों का हाथ होने का संदेह है। इन विस्फोटों में कोई हताहत नहीं हुआ। विस्फोट उस दिन हुए जब युद्ध विराम समझौते के तहत हमास द्वारा गाजा से चार बंधकों के शव लौटाए जाने के बाद इस्राइल शोक में हैं।
दिल्ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रामलीला मैदान से जुड़ी सड़कों से लेकर चौक-चौराहों तक भगवामय दिखे। मंच और मैदान ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री भी भगवा रंग में रंगे नजर आए। कार्यकर्ताओं ने भी भगवा या केसरिया रंग की चमक को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मैदान ही नहीं, आसपास के इलाके में भी भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
नई दिल्ली । शाहदरा में बुधवार रात मामूली कहासुनी में एक युवक ने दयाराम (55) के मुंह पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे दयाराम अचेत हो गया। आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शादाब (23) की तलाश की जा रही है।
नई दिल्ली । ऐतिहासिक रामलीला मैदान दिल्ली की नई मुख्यमंत्री व मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बना है। 27 साल बाद भाजपा की सत्ता पर वापसी ने हर किसी धर्म व वर्ग पर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। इसकी झलक बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह में दिखी। यहां सर्वधर्म के लोग दिखे।
नई दिल्ली । नई सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही अपनी प्राथमिकता तय कर दी। अगले तीस दिन में दिल्ली के एक लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। इसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, महिला सम्मान निधि अगले महीने अलग से बजट मिलने के साथ लागू कर दी जाएगी।
इंफाल। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राज्य में हिंसा के दौरान लूटे गए और अवैध रूप से रखे हथियारों को सात दिनों में स्वेच्छा से वापस करने का आग्रह और कहा कि इस अवधि के दौरान कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली। भाजपा केंद्र के साथ-साथ अब दिल्ली में भी सत्ता में आ चुकी है। जिस तरह की परिस्थिति बन रही है, वह दिल्ली नगर निगम में भी उसकी सत्ता में आती दिखाई दे रही है। नए समीकरणों में मेयर उसका बनना तय है।
नई दिल्ली। दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।