मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में फरवरी महीने के आखिरी में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में फरवरी महीने के आखिरी में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।
लखीसराय । लखीसराय में मिड-डे मील खाने से 84 बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को आनन-फानन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के उपरांत सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया है। घटना सोमवार को पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में घटित हुई है। बच्चों ने बताया कि दाल में कीड़ा मिलने के बावजूद रसोई कर्मियों ने उसे निकालकर परोस दिया।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख दंगे से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। सज्जन सिंह पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से इन्हीं दंगों से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके हैं। ऐसे में निचली अदालत की तरफ से एक और मामले में दोषी पाए जाने के बाद सिख दंगों में उनकी बड़ी भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
नई दिल्ली । दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में 15 वर्ष के लड़के ने 9 वर्ष की लड़की का यौन उत्पीड़न (दुष्कर्म) किया। आरोपी खेल-खेल में बच्ची को अपने घर ले गया और उसे वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
नई दिल्ली । नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में होने वाले स्नान को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री ही सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अंदर जा सकेंगे।
नई दिल्ली । मध्य जिला के पटेल नगर इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस आनंद पर्वत इलाके में सब इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला करने के मामले में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। देर रात बदमाशों के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आने की जानकारी मिली थी।
नई दिल्ली । दिल्ली में आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से हुई। इस दौरान बीच में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा भी किया। उपराज्यपाल ने अपने भाषण में बताया कि दिल्ली सरकार किन प्रमुख चीजों पर काम करेगी।
भिंड । भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार बेटी के ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। हादसे में 6 साल के बेटे और 9 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों की मां और उनकी जेठानी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वॉशिंगटन । अमेरिका ने पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिन कंपनियों पर अमेरिका की ओर से यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन सभी का जुड़ाव ईरान के तेल उद्योग से है। प्रतिबंधित की गई इन कंपनियों में कुछ भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका की ओर से यह कदम ईरान पर दवाब बनाने के लिए लगाए हैं।
महाकुंभ नगर । महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को देखते हुए मंगलवार से मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। मंगलवार से शुरू होकर यह प्रतिबंध पर्व की समाप्ति तक लागू होगा। इस दौरान प्रशासकीय व चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर मेला क्षेत्र में अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन पहले मन की बात कार्यक्रम में मोटापे को लेकर बातचीत की थी। वहीं इस कड़ी में पीएम मोदी ने आज मोटापे को लेकर एक अभियान की शुरुआत की है। जिसमें पीएम मोदी ने देश की 10 हस्तियों को नामित किया है।
इंफाल। रविवार को इंफाल ईस्ट जिले के एसपी कार्यालय में लोगों ने एके 56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एमएएस सीरीज बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल मैगजीन के साथ और एक 303 राइफल मैगजीन के साथ समेत तीन आग्नेयास्त्रों का समर्पण किया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।