भोपाल I पिपलानी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूटने का सनसनीखेज प्रयास किया गयाI एक युवक मिर्च पाउडर और स्प्रे लेकर बैंक पहुंचा और कर्मचारियों को डराने लगाI बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने जब उसे घेर लिया तो वह बाइक छोड़कर भाग निकलाI
भोपाल I पिपलानी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूटने का सनसनीखेज प्रयास किया गयाI एक युवक मिर्च पाउडर और स्प्रे लेकर बैंक पहुंचा और कर्मचारियों को डराने लगाI बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने जब उसे घेर लिया तो वह बाइक छोड़कर भाग निकलाI
लखनऊ । इंतजार की घड़ियां अब समापन की ओर हैं। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन संस्कृतियों का महाकुंभ ‘संगम’ का आगाज शनिवार को होगा। गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे के निकट रिवरफ्रंट पर कार्यक्रम का शुभारंभ चार जनवरी को सुबह दस बजे होगा।
पुष्पा 2 द रूल' एक और नया इतिहास रचने से महज कुछ ही कदम की दूरी पर है। हिंदी भाषा में यह फिल्म जल्द ही 800 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने जा रही है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 1200 करोड़ के क्लब की पहली फिल्म बनने वाली है। पांचवें शुक्रवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई की।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। विमान और ट्रेन के मुसाफिरों पर कोहरे का कहर पड़ रही है। बीते शुक्रवार को सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। अभी कुंभ मेले की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच प्रयागराज में लगने वाले कुंभ को लेकर वीडियो मैप के जरिए जानकारी साझा की गई है। संगम नगरी में लगने वाले कुंभ मेले को पांच जगहों में बांटा गया है। जिसमें झूंसी, तेलीयरगंज, संगम, परेड ग्राउंड और अरैल शामिल है।
हैदराबाद । तेलंगाना के मेडचल मलकजगिरी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के महिला छात्रावास में छात्राओं का बाथरूम में वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्राओं ने छात्रावास के स्टाफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। भाजपा ने घटना को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सियोल । दक्षिण कोरिया में राजनीतिक संकट लगातार गहरा रहा है और अब महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार करना जांचकर्ताओं के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। दरअसल शुक्रवार को जब जांचकर्ता यून सुक योल को गिरफ्तार करने पहुंचे तो यून सुक योल के सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए और अभी तक यून सुक योल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मुंबई । शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 181.04 अंक गिरकर 79,762.67 अंक पर आ गया। इसके अलावा निफ्टी 56.55 अंक गिरकर 24,132.10 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 85.78 पर आ गया।
नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को क्रियान्वित करेगी। इससे पूरी दिल्ली की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने दिल्ली के परिवहन तंत्र को बेहतर बनाने और शहर में प्रदूषण कम करने के लिए 12,500 करोड़ रुपये की घोषणा की।
नई दिल्ली । दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए खुशखबरी है। गाजियाबाद के बाद अब नमो भारत ट्रेन की सीटी दिल्ली में भी बजने को तैयार है। ट्रेन साहिबाबाद से आनंद विहार होकर न्यू अशोक नगर स्टेशन तक पहुंचेगी। ऐसे में दिल्ली से मेरठ तक करीब 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
नई दिल्ली । दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1,675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है।
नई दिल्ली । पानी के दोहन में राजधानी के लोग एक कदम आगे हैं। केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की वर्ष 2024 की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के लोग बूंद-बूंद भू-जल निचोड़ रहे हैं। 2024 में दिल्ली में कुल रिसोर्स भूजल का 100.77 फीसदी जल दोहन किया गया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।