नई दिल्ली । पीएस साइबर, साउथ-वेस्ट जिला की टीम ने एक कुख्यात साइबर ठग आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी डेटिंग और मैट्रिमोनियल एप्लिकेशन पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को निशाना बनाता था। उसने प्रेम, शादी, मेडिकल इमरजेंसी और पेशेवर अवसरों का लालच देकर ठगी की। आरोपी पश्चिम बंगाल के 24 परगना नॉर्थ का निवासी है और उसकी उम्र 35 वर्ष है।


