अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी से सगरा पीठाधीश्वर ने महाकुंभ में गैर सनातनियों के आने पर रोक लगाने की मांग की है। वह समय-समय पर हिंदुओं और धर्म के प्रति आवाज उठाते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना बयान जारी किया है। संतों के बयान के समर्थन में मौनी महाराज ने वीडियो जारी करके महाकुंभ से पहले गैर सनातनियों को लेकर मांग उठाई है।


