करीब तीन दशक तक तमिल सिनेमा के सभी सितारों के साथ काम करने वाले दिल्ली गणेश का शनिवार रात 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर खबर पोस्ट करते हुए उनके बेटे महादेवन ने पुष्टि की कि यह खराब स्वास्थ्य के कारण हुआ।
करीब तीन दशक तक तमिल सिनेमा के सभी सितारों के साथ काम करने वाले दिल्ली गणेश का शनिवार रात 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इंस्टाग्राम पर खबर पोस्ट करते हुए उनके बेटे महादेवन ने पुष्टि की कि यह खराब स्वास्थ्य के कारण हुआ।
ओडिशा । ओडिशा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। कश्मीर में रहने वाले एक शख्स ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर यहां की एक महिला से दोस्ती की और उससे शारीरिक संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे निकाह के लिए भी मजबूर किया।
जम्मू । लंबे समय से शुष्क चल रहे मौसम से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 और 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासतौर पर सोमवार को कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को भी मौसम में बदलाव आ सकता है।
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड में एक मेगा रोड शो और दो रैलियां करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर 1 बजे बोकारो में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3.15 बजे गुमला में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर के जरिये न्याय की प्रवृत्ति की कड़ी निंदा की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि नागरिकों की संपत्तियों को नष्ट करने की धमकी देकर उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता और 'बुलडोजर न्याय' कानून के शासन के तहत अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि बुलडोजर न्याय न केवल कानून के शासन के विरुद्ध है, बल्कि यह मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है।
कानपुर । कानपुर के कल्याणपुर में दर्ज हुए छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया। इसके बाद विवेचक ने उसके बयान दर्ज किए। बयान देने के बाद थाने से निकलते समय छात्रा से सवाल किया गया तो चिल्लाते हुए उसने कहा कि सीधा नहीं, वो दोषी है....।
नई दिल्ली । राजधानी में लोग बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के करीब दर्ज किया गया है।
वॉशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी मतगणना जारी थी। इनमें से एक एरिजोना भी था। शनिवार को घोषित हुए नतीजों में डोनाल्ड ट्रम्प ने एरिजोना में भी जीत हासिल की। इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में सातों स्विंग राज्यों में जीत दर्ज कर डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास रच दिया।
दिल्ली । मुंडका इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुंडका गांव निवासी अमित लाकड़ा के रूप में हुई है। इस दौरान बदमाशों ने लगभग छह राउंड गोलियां चलाईं।
उत्तराखंड। ‘उग हे सूरज देव, भइल भिनसरवा... अरघ के रे गेरवा, पूजन के रे बेरवा हो’... उत्तराखंड में छठ घाटों पर शुक्रवार भोर से ही हर किसी की जुबां पर यही गीत सुनाई दिया। छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। पहाड़ से मैदान त श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
नई दिल्ली । दयालपुर में मंगलवार रात छह नाबालिगों ने थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए 16 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
नई दिल्ली । झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से नौकरी के बहाने युवती को देहव्यापार में धकेलने वाली महिला को पूनम मरांडी (29) को गिरफ्तार किया है। महिला को दिल्ली के शकूरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पीड़ित युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ये भी पता किया जा रहा है कि आरोपी महिला पूनम मरांडी पहले कितनी युवतियों को देहव्यापार में धकेल चुकी है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।