फर्रुखाबाद । दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रसद लेकर जा रहा सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एमटी चालक जवान जीत कुमार (35) बलिदान हो गए। जबकि एक मेजर समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों में चार नागरिक भी शामिल हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुकटपुरा निवासी जीतकुमार 2015 में राजपुताना रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।


