देशभर में मौसम ने अचानक अपने तेवर बदल लिए हैं। एक तरफ कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हालात अस्थिर बने हुए हैं, तो दूसरी ओर साफ होते आसमान के साथ गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। बीते दिनों की हल्की ठंडक अब ज्यादा देर टिकती नहीं दिख रही, क्योंकि आने वाले दिनों में पारे में तेज उछाल के संकेत हैं।


