वाराणसी। गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृत महिलाओं की पहचान अन्नपूर्णा देवी (50 वर्ष) निवासी पूना व सरस्वती देवी (70 वर्ष) निवासी बुलढाना के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
दो बसों से गए थे नेपाल
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव समेत विभिन्न गांव के करीब 95 से 96 लोग वाराणसी के दो बसों से चित्रकुट में दर्शन के बाद तीन दिन पूर्व काठमांडू गए थे।
दो बसों में सवार होकर नेपाल गए थे लोग
बुधवार की देर रात दो बसों में सवार होकर सभी वाराणसी के लिए निकले थे। वहां से दो बसों में सवार होकर नेपाल गए थे। इसमें वाराणसी के एक ड्राइवर और कंडक्टर हैं।


