मुंबई । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है। जो मिट्टी में मौजूद विषैले प्रदूषकों को खत्म करने के साथ ही उपयोगी पोषक तत्व को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।
मुंबई । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है। जो मिट्टी में मौजूद विषैले प्रदूषकों को खत्म करने के साथ ही उपयोगी पोषक तत्व को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली में बसाने में मदद करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बांग्लादेश के दो नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए स्थानीय दो लोगों पर बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध आव्रजन और दस्तावेज तैयार करने में मदद करने का आरोप है।
नई दिल्ली । वरिष्ठ नागरिक संरक्षण कानून मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत गठित न्यायाधिकरण संपत्ति के हस्तांतरण व बेदखली का आदेश दे सकते हैं।
नई दिल्ली । साउथ रोहिणी इलाके में बुधवार रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने एक शख्स और उसके भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया।
नई दिल्ली । अफसरों के सुस्त रवैये के कारण 22 साल से मुआवजे का इंतजार कर रहे भूमि मालिकों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कल्याणकारी राज्य में संपत्ति का अधिकार मानवाधिकार है। संविधान के अनुच्छेद 300-ए के तहत यह सांविधानिक अधिकार है और किसी व्यक्ति को तत्परता से मुआवजा दिए बिना उसकी संपत्ति से बेदखल नहीं किया जा सकता है।
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में बैंक सुरक्षा एवं धोखाधड़ी ब्रांच में तैनात अपने ही एक डिप्टी एसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर उन लोगों से अनुचित लाभ लेने का आरोप है जिनकी उसने जांच की थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सीबीआई ने आरोपी के पास से 55 लाख रुपये नकद बरामद किए।
अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में एक व्यक्ति ने नए साल की सुबह जानबूझकर भीड़ वाले इलाके में ट्रक दौड़ा दिया, जिसमें कुचलकर 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बाद में पता चला कि भीड़ पर जिस ट्रक को दौड़ाया गया उस पर आईएस (इस्लामिक स्टेट) का झंडा था और उसका चालक भी आईएस का आतंकी 42 वर्षीय शम्सुद्दीन जब्बार था।
पटना । खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना महेंशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर उच्च विद्यालय के बीच सलीमनगर चौक की है। मृतक पैक्स अध्यक्ष की पहचान महेशखूंट राजधाम निवासी महेशखूंट पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह के रूप में हुई है।
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ में डोम सिटी में कॉटेज या डोम बुक कराना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बुकिंग को लेकर कई तरह की शर्तें हैं। इतना ही नहीं अगर आप इस सिटी को बनाने वाली कंपनी की साइट से डोम या कॉटेज बुक कराएंगे तो आपको अतरिक्त कीमत भी चुकानी पड़ेगी।
नई दिल्ली । देश में भीषण ठंड के बीच शुक्रवार को घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता और तापमान में गिरावट आई। इस वजह से ट्रेन और विमान परिचालन प्रभावित हुआ। आईएमडी के पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।
नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से जबरदस्त ठंड और शीतलहर चल रही हैं। नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज साल के आखिरी दिन भी कड़ाके की ठंड है। सुबह के समय तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप कराने पर नया खरीदने पर कर छूट देने की योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोगों को नए कामर्शियल और नॉन-कमर्शियल वाहनों के पंजीकरण के दौरान पुराने स्क्रैप किए वाहन के सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीओडी) जमा करने पर कर में छूट दी जाएगी।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।