चंडीगढ़ । पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई है। वहीं लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसा देर रात हुआ। घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को साइड करवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।
बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। लाैटते समय अचानक बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई और बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।


