शिमला। जिला अदालत ने शनिवार को घर में घुसकर मारपीट करने और सामूहिक हिंसा के मामले में माैत मामले में चौपाल के 33 लोगों को दोषी करार देते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई। मारपीट और सामूहिक हिंसा में चौपाल निवासी नरवीर ठाकुर की जान गई थी।
शिमला। जिला अदालत ने शनिवार को घर में घुसकर मारपीट करने और सामूहिक हिंसा के मामले में माैत मामले में चौपाल के 33 लोगों को दोषी करार देते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई। मारपीट और सामूहिक हिंसा में चौपाल निवासी नरवीर ठाकुर की जान गई थी।
दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया है। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है। जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं।
नई दिल्ली । दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेंगे। पहली से आठवीं तक के लिए स्कूल बंद रहेंगे, जबकि नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए रीमेडियल (उपचारात्मक) कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों को एक जनवरी से 10 जनवरी तक उपचारात्मक कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में चार सौ रुपये किराये को लेकर हुए विवाद में युवकों ने कैब चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपांशु के रूप में हुई है।
दिल्ली । दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक लगेगी। बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी 26 दिसंबर तक पंजीकरण करा लें। इसके बाद 27 दिसंबर को प्रशासनिक ब्रांच को इस संबंध में सर्टिफिकेट भेजा जाए।
दिल्ली । नरेला इलाके में उधार में दिए पैसे मांगने पर एक आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हिमांशु (26) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसके फ्लैट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। नरेला थाना पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी रवि और उसके दो दोस्तों साहिल व अशीष को साफियाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली । पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है।
पिथौरागढ़ । शनिवार तड़के उत्तराखंड के सीमांत जिले में भूकंप के झटके से धरती डोली। सुबह 4 बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, इससे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और वे कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर दौड़े। करीब 15 सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों को राहत मिली।
ढाका । बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा। उपद्रवी कभी मंदिरों तो कभी उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हद तो तब पार हो गई, जब यहां के मैमनसिंह और दिनाजपुर में बदमाशों ने दो दिन के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में आठ मूर्तियों को खंडित कर दिया। हालांकि, तोड़फोड़ के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
देवास । मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है।
जर्मनी में एक बेकाबू कार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 68 लोगों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक कार क्रिसमस से पहले सजे बाजार में भीड़ वाले इलाके में घुस गई।
मेरठ । मेरठ के परतापुर बाईपास पर चल रही शिवमहापुराण के दाैरान भगदड़ मच गई। कई महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा दिन है। बताया गया कि हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।