नई दिल्ली । बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
लड़कियों के मारी बाजी
इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा, जिसमें 86.23% लड़कियां सफल हुईं। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% दर्ज किया गया, जिससे साफ है कि इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है।


