धर्मशाला । दिवाली पर धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट के यात्रियों के लिए विमानन कंपनी इंडिगो ने तोहफा दिया है। 28 अक्तूबर से अब इस रूट पर रविवार को छोड़कर हर दिन उड़ान होगी। अभी हफ्ते में तीन दिन उड़ानें हो रही हैं। गगल एयरपोर्ट के लिए 27 अक्तूबर से 26 मार्च 2025 तक के लिए शीतकालीन शेड्यूल जारी हुआ है।


