जम्मू । कटड़ा में रोपवे के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां सुबह से ही नगर कटड़ा के व्यापार पूरी तरह से बंद रहा। प्रदर्शनकारी शालीमार पार्क पर जुटे थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान, जब प्रदर्शनकारी कटड़ा के बाजार में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे, तो उन्हें कटड़ा पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया।


