अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्तूबर को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और राज्य को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।


