शिमला। जिला अदालत ने शनिवार को घर में घुसकर मारपीट करने और सामूहिक हिंसा के मामले में माैत मामले में चौपाल के 33 लोगों को दोषी करार देते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई। मारपीट और सामूहिक हिंसा में चौपाल निवासी नरवीर ठाकुर की जान गई थी।
शिमला। जिला अदालत ने शनिवार को घर में घुसकर मारपीट करने और सामूहिक हिंसा के मामले में माैत मामले में चौपाल के 33 लोगों को दोषी करार देते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई। मारपीट और सामूहिक हिंसा में चौपाल निवासी नरवीर ठाकुर की जान गई थी।
नई दिल्ली। दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में चार सौ रुपये किराये को लेकर हुए विवाद में युवकों ने कैब चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपांशु के रूप में हुई है।
नई दिल्ली । पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। राजधानी में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड को बढ़ा दिया है।
पिथौरागढ़ । शनिवार तड़के उत्तराखंड के सीमांत जिले में भूकंप के झटके से धरती डोली। सुबह 4 बजे भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया, इससे लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और वे कड़ाके की ठंड के बीच घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर दौड़े। करीब 15 सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों को राहत मिली।
ढाका । बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा। उपद्रवी कभी मंदिरों तो कभी उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हद तो तब पार हो गई, जब यहां के मैमनसिंह और दिनाजपुर में बदमाशों ने दो दिन के भीतर तीन हिंदू मंदिरों में आठ मूर्तियों को खंडित कर दिया। हालांकि, तोड़फोड़ के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
देवास । मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है।
मेरठ । मेरठ के परतापुर बाईपास पर चल रही शिवमहापुराण के दाैरान भगदड़ मच गई। कई महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा दिन है। बताया गया कि हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई।
नई दिल्ली । राम मंदिर अयोध्या में नए पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुजारियों के लिए कई कठिन नियम भी बनाए गए हैं। इसी क्रम में पुजारियों के लिए राम मंदिर में एंड्रायड फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है, हालांकि आईफोन पर पाबंदी लगी है या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं है।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को अपने एक फैसले में कहा है लाभकारी कानून महिलाओं के कल्याण के लिए हैं न कि पति को दंडित करने के लिए। शीर्ष अदालत ने कहा है कि हाल के दिनों में वैवाहिक विवादों से जुड़ी अधिकतर शिकायतों में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध और आपराधिक धमकी जैसे अपराधों का एक साथ इस्तेमाल किया जा रहा है।
पटना । पटना के गर्दनीबाग इलाके में अलाव से निकले हुए धुएं से दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती है।
नोएडा । नोएडा सेक्टर-70 स्थित एक प्ले स्कूल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगा हुआ मिला। जब एक महिला टीचर ने इस कैमरे को पकड़ लिया तब स्कूल में काफी हंगामा हुआ। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला टीचर की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी डायरेक्टर नवनिश सहाय को गिरफ्तार कर लिया।
देहरादून । हाल में डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद आईटीडीए ने उत्तराखंड में ड्रोन पोर्ट और ड्रोन कॉरिडोर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके साथ ही ड्रोनों के ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी मानवरहित यातायात प्रबंधन सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।