रायगढ़ । खरसिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका के परिजनों ने खरसिया थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई है।


