वियनतियाने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी आसियान सम्मेलन से इतर आसियान देशों के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के साथ ही ईस्ट एशिया सम्मेलन का भी आयोजन हो रहा है।


