अमेरिका के अलबामा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार को टस्केगी विश्वविद्यालय में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं अफरातफरी में 16 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोलीबारी का शिकार मृतक 18 साल का युवक विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था लेकिन हादसे में घायल हुए कुछ लोग विश्वविद्यालय के छात्र है।


