शिमला । वन विभाग में नौकरी देने के नाम पर हुई ठगी के मुख्य आरोपी दलीप सिंह नेगी ने ठगी की रकम से गाड़ी खरीद ली। आरोपी के बैंक खाते से साढ़े 22 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को युवाओं के सामने डीएम के रूप में पेश करता था।


