छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मंगलवार को एक निर्माणाधीन कुएं के धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और फिलहाल तीनों मजदूर सुरक्षित हैं। मौके पर बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है।


