लखनऊ । परिवहन विभाग द्वारा मौनी अमावस्या पर्व पर 1000 अतिरिक्त बसें चलाएगा, ताकि महाकुंभ स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। परिवहन निगम ने मौनी अमावस्या पर 7000 बसों के संचालन की योजना पहले से ही की थी। मौनी अमावस्या पर आने वाले काफी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।


