नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली सरकार की कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं होगी। लोगों को ऐसी अफवाहों और राजनीतिक लाभ पाने के उद्देश्य से दिए जा रहे बयानों से बचना चाहिए। योजनाएं भारत सरकार और उपराज्यपाल की ओर से अनुमोदित बजट का हिस्सा हैं। ये किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं हैं।


