नई दिल्ली। बिंदापुर में गाली देने और थप्पड़ मारने पर ई-रिक्शा चालक ने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने आरोपी चालक और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ई-रिक्शा से टक्कर लगने के बाद युवक ने उन्हें गाली देने के साथ थप्पड़ मार दिया था।


