नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना है। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप पर मच गया। टिशू पेपर पर बम लिखा था। बताया जा रहा है कि घंटों छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला है।
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना है। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप पर मच गया। टिशू पेपर पर बम लिखा था। बताया जा रहा है कि घंटों छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला है।
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी।
नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को इंसाफ देने की मांग करते हुए मंगलवार को एमसीडी के सदन में भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। ऐसे में मेयर ने सिर्फ दो मिनट में सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल से हुई अभद्रता के मामले में भाजपा ने सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया।
नई दिल्ली। स्कूलों, अस्पतालोँ और एयपोर्ट के बाद अब दिल्ली में तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले आज ही अस्पतालों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हर बार की तरह इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई।
नई दिल्ली। द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल और अभिभावक एक बार फिर से आमने-सामने हैं। स्कूल ने फीस जमा नहीं करने पर 14 बच्चों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमा कर नाम काट दिया है। इन बच्चों में आठवीं कक्षा से छोटी कक्षाओं के बच्चे भी शामिल है। इस मामले के बाद मंगलवार को सुबह अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और दाखिला बहाल करने की मांग की।
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री केजरीवाल बुधवार को गठबंधन के तीन उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज के समर्थन में रोड शो करेंगे।
दिल्लीI उत्तरी पश्चिमी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया जी ने मेट्रो अपार्टमेंट का चुनावी दौरा किया। शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से, मंदिर परिसर में फ़ूलों की वर्षा करके भाजपा उम्मीदवार का स्वागत कियाI योगेन्द्र जी, पंच मुखी हनुमान जी के समक्ष बैठे और प्रभू का आशीर्वाद लिया।
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा है। खास बात ये है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बारहवीं के रिजल्ट में ऑल इंडिया रिजल्ट से 9.01 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली । इस साल 1 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, 101,164 वाहन चालकों को उनके वाहनों को प्रदूषण-उत्सर्जन जांच (पीयूसी) प्रमाणपत्र के बिना चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया। जिससे पता चलता है कि हर घंटे 35 वाहन चालक इस उल्लंघन के लिए पकड़े गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा किए गए तुलनात्मक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के बीच अलगाववादी समर्थकों ने एक बार फिर दिल्ली का माहौल खराब करने की कोशिश की है। रविवार दोपहर दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर नारे लिखे हुए थे।
नई दिल्ली। मानसून से पहले वर्षा जल को संचित करने वाले एमसीडी की ओर से तैयार किए गए सभी 258 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त किए जाएंगे। सिल्ट और मिट्टी से ढके हुए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई कर फिर से गड्ढे में सबसे नीचे मोटे पत्थर (कंकड़), बीच में मध्यम आकार के पत्थर (रोड़ी) और सबसे ऊपर बारीक रेत या बजरी, कपड़ा, डालकर इन्हें तैयार किया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में आज मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा और लोगों को सूरज की तपिश से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।