नई दिल्ली। दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल पर कमरे में देर रात अखंड ज्योति से आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग महिला सरोज मिश्रा (72) की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगते ही महिला के पति सीढ़ियों से बाहर निकल गए। जबकि महिला खुद को बचाने के लिए बाथरूम में चली गई थी।


