नोएडा । नोएडा के सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी वाटर पार्क में अपने दोस्तों के साथ नहाने आए एक युवक की रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ एंटरटेनमेंट पार्क आया था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है।


