दिल्ली । आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने तिलक नगर में नकली वीजा बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। नकली वीजा के जरिये यात्री को विदेश भेजने के मामले में एक यात्री व पांच एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य आरोपी मनोज मोंगा तक पहुंची। तिलक नगर का रहने वाला मनोज डेस्कटॉप पब्लिशिंग में डिप्लोमा है।


