नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए सोमवार से दिल्ली सरकार सड़क पर उतर गई। मुख्यमंत्री आतिशी सहित दिल्ली के सभी मंत्रियों व आप के विधायकों ने अपने क्षेत्रों की सड़कों का जायजा लिया और अधिकारियों को उन्हें शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सराय काले खां क्षेत्र में सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।


