नई दिल्ली । दूसरे राज्यों की प्राइवेट बसें (डग्गामार बसें) अब दिल्ली में जाम का कारण नहीं बन सकेंगी। ये बसें चिन्हित बस अड्डों से ही सवारियां बैठाएंगी। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना की पहल पर दिल्ली पुलिस ने डग्गामार बस चालकों की मनमानी को रोकने के लिए कवायद शुरू की है। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक सितंबर से लेकर 15 अक्तूबर तक कुल 2023 डग्गामार बसों का चालान किया और 503 बसों को जब्त किया।


