नई दिल्ली । यमुना में बढ़ता प्रदूषण का स्तर कैंसर को न्यौता दे सकता है। पिछले 30 सालों से चल रहे यमुना के पानी पर अध्ययन में काफी चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि लंबे समय तक नदी के पानी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपभोग या इनके संपर्क में रहने वाले कई तरह के कैंसर के रोगी हो सकते हैं।


