नई दिल्ली । आंख, त्वचा, हड्डी, कान-नाक, गला और बच्चों से जुड़े रोग का इलाज अब घर बैठे ही करवा सकेंगे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की राहत के लिए टेली-मेडिसिन सेवाएं शुरू की हैं। इसके तहत मरीजों को एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी।


